Skip to content
Chutkule In Hindi Chutkule In Hindi Chutkule In Hindi

Chutkule In Hindi - Funny Chutkule In Hindi

Chutkule In Hindi Chutkule In Hindi Chutkule In Hindi

Chutkule In Hindi - Funny Chutkule In Hindi

  • Home
  • About US
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Home
  • About US
  • Contact US
  • Privacy Policy
Close

Search

Subscribe
Funny Jokes In Hindi For Friends - खुद हंसे और दोस्तों को भी हंसाये
Funny Jokes In Hindi For Friends

Funny Jokes In Hindi For Friends – खुद हंसे और दोस्तों को भी हंसाये

By Chutkule In Hindi
September 25, 2026 5 Min Read
0

फ्रेंड्स, आजकल के दौर में कई लोग दोस्ती को केवल एक मतलबी रिश्ता समझने की गलती कर रहे है। लेकिन सच तो ये है की, दोस्ती जीवन का सबसे अनमोल रिश्ता है, और इस रिश्ते में हँसी-मज़ाक उसकी जान होती है। सच्चे दोस्त वे होते हैं जो एक-दूसरे के साथ खुलकर हँसते हैं, मज़ाक करते हैं और बिना किसी झिझक के अपनी भावनाएँ साझा करते हैं।

आपको बता दें की फ्रेंड्स के बीच की हँसी-मज़ाक न सिर्फ मन को हल्का करती है, बल्कि तनाव और उदासी को भी दूर करती है। कभी-कभी दोस्त एक-दूसरे को चिढ़ाते हैं, निकनेम बनाते हैं या छोटी-छोटी शरारतें करते हैं, लेकिन इन सबके पीछे प्यार और अपनापन होता है। यही हँसी-मज़ाक दोस्ती को मजबूत बनाता है और रिश्ते में नई ताजगी लाता है। जब जीवन में मुश्किलें आती हैं, तो दोस्तों के साथ बिताए हँसी-मज़ाक के पल ही हिम्मत देते हैं।

तभी तो कहा जाता है कि दोस्ती और हँसी-मज़ाक साथ हों, तो हर मुश्किल आसान लगती है और जीवन खुशियों से भर जाता है। इसलिए दोस्तों हम आपके लिए यहाँ लेकर आए है Funny Jokes In Hindi For Friends जिनको पढ़कर आप भी हंसे और अपने दोस्तों को भी हंसाये:

टीचर : मैं दो वाक्य दूंगा उसमें आपको अंतर बताना है.
पहला वाक्य- उसने बर्तन धोए.
दूसरा वाक्य- उसे बर्तन धोने पड़े.
राहुल : पहले वाक्य में कर्ता अविवाहित है.
और दूसरे वाक्य में कर्ता विवाहित है.

😂😂😂😂😂

मनोज: भाई, तू इतना परेशान क्यों है?
मैं: यार, मेरी गर्लफ्रेंड ने कहा “तुम बहुत बदल गए हो।”
मनोज: फिर?
मैं: मैंने कहा “पेट्रोल के दाम बढ़े हैं, मैं नहीं!”

😂😂😂😂😂

पप्पू: भाई, पढ़ाई कैसी चल रही है?
मैं: बिल्कुल Wi-Fi जैसी।
पप्पू: मतलब?
मैं: कनेक्शन तो है, लेकिन स्पीड नहीं!

😂😂😂😂😂

राहुल: तेरी सबसे बड़ी कमजोरी क्या है?
मैं: समोसा।
राहुल: और ताकत?
मैं: दो समोसे!

😂😂😂😂😂

राकेश: तेरे भाई ने क्या किया जो उसे पुलिस घसीटते हुए ले जा रही ही?
मुकेश: बेचारे ने तो एक दुकान खोली थी.
राकेश: पर दुकान खोलने के लिए पुलिस ने क्यों पकड़ लिया?
मुकेश: अरे… हथोड़े से खोली थी ना.

😂😂😂😂😂

पप्पू: भाई, तू जिम क्यों नहीं जाता?
मैं: जाता हूँ ना।
पप्पू: कब?
मैं: जब जिम के सामने से गुजरता हूँ!

😂😂😂😂😂

पप्पू: यार, तू इतना लेट क्यों आया?
मैं: रास्ते में बोर्ड लगा था—“आगे स्कूल है, धीरे चलें।”
पप्पू: तो?
मैं: मैं धीरे-धीरे ही आया!

😂😂😂😂😂

राहुल: भाई, तेरी शादी कब होगी?
मुकेश: जब मेरे मोबाइल की बैटरी 100% होगी।
राहुल: मतलब?
मुकेश: दोनों चीजें बहुत मुश्किल से होती हैं!

😂😂😂😂😂

संता- भाई, बीवी के मेकअप का खर्चा बर्दाश्त नहीं होता.
बंता- हां, तो बंद कर दे.
संता- लेकिन फिर मेकअप के बिना बीवी बर्दाश्त नहीं होती.

😂😂😂😂😂

राहुल: तूने खाना खा लिया?
मुकेश: नहीं।
राहुल: क्यों?
मुकेश: डॉक्टर ने कहा है बाहर का खाना मत खाना।
राहुल: घर पर खा ले।
मुकेश’: घर का खाना भी तो बाहर से ही आता है… राशन की दुकान से!

😂😂😂😂😂

अनिल: भाई, तू इतना खुश क्यों है?
सुनील: आज मेरी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है।
अनिल: क्या हुआ?
सुनील: मम्मी ने पहली बार कहा—“बेटा, तू सही कह रहा है।”

😂😂😂😂😂

अनिल: भाई, तेरी याददाश्त कैसी है?
सुनील: बहुत अच्छी है।
अनिल: कब से?
सुनील: कब से क्या?

😂😂😂😂😂

राहुल: अगर तुझे एक दिन के लिए करोड़पति बना दिया जाए तो क्या करेगा?
मुकेश: सबसे पहले अपने दोस्तों को पार्टी दूंगा।
राहुल: और अगले दिन?
मुकेश: अगले दिन उनसे पार्टी के पैसे वापस मांगूंगा!

😂😂😂😂😂

अनिल- मुझे अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देना है, क्या दूं?
सुनील- गोल्ड रिंग दे दे.
अनिल- कोई बड़ी चीज बता यार.
सुनील- भाई तो फिर ट्रक का टायर दे दे.

😂😂😂😂😂

संता: क्या खा रहा है?
बंता: गोलगप्पे खा रहा हूं
संता: अरे वाह अकेले-अकेले दावत उड़ाई जा रही है
बंता: अब 10 रुपये के गोलगप्पे से पूरे मोहल्ले में भंडारा कराऊं क्या!?

😂😂😂😂😂

माँ – बेटा क्या कर रहे हो?
राहुल – पढ़ रहा हु माँ..
माँ – शाबाश! क्या पढ़ रहे हो?
राहुल – आपकी होने वाली बहु के SMS.
दे थप्पड़, दे थप्पड़!

😂😂😂😂😂

पत्नी: डॉक्टर साहब.. मेरे पती को रात मे बडबडाने की आदत है, कोई उपाय बताये?
डॉक्टर: आप उन्हें दिन में बोलने का मौका दिया करे..!

😂😂😂😂😂

संता: यार, मेरी बीवी ने मुझे 10 साल बाद छोड़ दिया।
बंता: अरे! इतने साल कैसे रह लिया तू उसके साथ?
संता: वो मुझे 10 साल पहले छोड़ चुकी थी, आज मुझे पता चला!

😂😂😂😂😂

पत्नी – हमेशा मेरा आधा माथा दुखता है, लगता है डॉक्टर को दिखाना पड़ेगा..
संता – अरे उसमे डॉक्टर को क्या बताना !
वो तो जितना है उतना दुखेगा ही.
बस तब से ही पति का पूरा बदन दुःख रहा है…!

😂😂😂😂😂

टीचर: बताओ, सबसे तेज़ चीज़ क्या है?
राहुल: दिमाग!
टीचर: कैसे?
राहुल: सर, आपने सवाल पूछा और मेरा दिमाग कहीं और भाग गया!

😂😂😂😂😂

डॉक्टर: आपको रोज़ सुबह 5 बजे उठना है।
राहुल: सुबह 5 बजे?
डॉक्टर: हाँ, ताकि आपको पता चले कि आप बीमार नहीं, बस आलसी हैं!

😂😂😂😂😂

संता की पत्नी: सुनो जी, आप मुझे कितना प्यार करते हो?
संता: इतना कि तुम्हारे बिना एक दिन भी नहीं रह सकता।
संता की पत्नी: तो कल तुम कहाँ गए थे?
संता: भूल गया!

😂😂😂😂😂

टिंकू: बंता, तेरी शादी कब हो रही है?
पिंकू: जब लड़की मिल जाएगी।
टिंकू: तो लड़की ढूँढ क्यों नहीं रहा?
पिंकू: क्योंकि मैं शादी नहीं करना चाहता!

😂😂😂😂😂

बॉस: तुम्हें नौकरी से निकाल रहा हूँ।
राहुल: लेकिन सर, मैंने तो कुछ किया ही नहीं!
बॉस: इसीलिए तो निकाल रहा हूँ!

😂😂😂😂😂

पत्नी : कुछ साल पहले मेरा फिगर पेप्सी की बोतल की तरह था,
संता : वो तो अब भी है बस, पहले बोतल 300ML की थी अब 1.5 लीटर की है..!

😂😂😂😂😂

माँ: बेटा, पढ़ाई कैसी चल रही है?
राहुल: बहुत अच्छी माँ!
माँ: तो फिर किताबें क्यों धूल खा रही हैं?
राहुल: वो धूल भी पढ़ाई कर रही है!

😂😂😂😂😂

अनिल: यार, तेरा वेट कितना है?
सुनील: 60 किलो।
अनिल: झूठ मत बोल, कल तो 70 बताया था।
सुनील: वो कल की बात थी, आज डाइटिंग शुरू की है!

😂😂😂😂😂

पत्नी: जी, आपको चाय कैसी लगी?
संता: शानदार!
पत्नी: झूठ! आपने पी ही नहीं।
संता: तो फिर पूछ क्यों रही हो?

😂😂😂😂😂

बच्चा: पापा, आपने मम्मी से पहले किससे प्यार किया था?
संता: किसी से नहीं।
बच्चा: तो फिर मम्मी क्यों कहती हैं कि आपने पहले भी किसी से प्यार किया था?
संता: बेटा, ये सवाल तेरी मम्मी से पूछ, मुझे नहीं पता!

😂😂😂😂😂

अनिल: पापा बुलेट दिला दो,
बाप: पड़ोसन की लड़की को देख बस से जाती है..
अनिल: यही तो देखा नहीं जाता..!

😂😂😂😂😂

आप इन Funny Jokes In Hindi For Friends को अपने परिवार व दोस्तों के साथ भी शेयर करें। ताकि आपके एक शेयर की वजह से वो भी हंसे और अपने मन को खुश कर सकें।

Tags:

funny chutkule in hindifunny jokes in hindi for friendsmajedar chutkulewhatsapp very funny jokes in hindi
Author

Chutkule In Hindi

चुटकुले इन हिंदी में आपका स्वागत है। यहाँ आपको मजेदार हिंदी चुटकुलों का शानदार संग्रह मिलेगा। हमारा उद्देश्य आपके चेहरे पर मुस्कान लाना है। हँसी हमारे जीवन का एक खूबसूरत हिस्सा है। इसलिए खुद भी हंसे और दूसरों को भी हंसाने में अपनी भूमिका निभाएं।

Follow Me
Other Articles
Saas Bahu Jokes In Hindi - पढ़िए हंसी से लोटपोट कर देने वाले सास-बहु के चुटकुले
Previous

Saas Bahu Jokes In Hindi – पढ़िए हंसी से लोटपोट कर देने वाले सास-बहु के चुटकुले

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Funny Jokes In Hindi For Friends – खुद हंसे और दोस्तों को भी हंसाये
  • Saas Bahu Jokes In Hindi – पढ़िए हंसी से लोटपोट कर देने वाले सास-बहु के चुटकुले
  • Double Meaning Jokes In Hindi | Funny Double Meaning Jokes
  • Pati Patni Jokes In Hindi – पढ़ें लोटपोट पति पत्नी चुटकुले
  • अकबर बीरबल के चुटकुले – Akbar Birbal Ke Chutkule
  • September 2026

Categories

  • Akbar birbal ke chutkule
  • Double Meaning Jokes In Hindi
  • Funny Jokes In Hindi For Friends
  • Pati Patni Jokes In Hindi
  • Saas Bahu Comedy Jokes
  • School chutkule in hindi
Chutkuleinhindi.com - Read from here all type jokes in hindi. And laugh yourself and make others laugh too.