लोटपोट मजेदार चुटकुले – Short Chutkule In Hindi
दोस्तों जैसा की आज के समय में हर कोई अपनी लाइफ स्टाइल को लेकर दुखी है. क्योंकि कोई हंस ही नही रहा है बस लोग अपने-अपने काम में बीजी रह रहे है. आपको बता दे की हंसने से हृदय और फेफड़ों की मांसपेशियों का व्यायाम होता है, रक्त परिसंचरण बेहतर होता है और प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है, जिससे शरीर विभिन्न रोगों से लड़ने में अधिक सक्षम हो जाता है.
इसके अलावा सामाजिक दृष्टिकोण से भी हंसना अत्यंत लाभकारी है. यह लोगों के बीच भावनात्मक जुड़ाव और विश्वास को बढ़ाता है, संवाद को सरल और आनंदमय बनाता है. इसलिए यहाँ हम आपके लिए लेकर आये है लोटपोट मजेदार चुटकुले जिनको पढ़कर आप खुद भी हंसे और अपने दोस्तों के संग शेयर करके उन्हें भी हंसने का मौका दे.
संता और उसकी पत्नी की लड़ाई हो गयी इसलिए,
पत्नी बाजार गयी तथा जहर लाकर खा लिया,
लेकिन पत्नी मरी नही उल्टा बीमार हो गयी,
संता बोला- कितनी बार कहा है चीजें देखकर खरीदा करो,
पैसे भी गये और काम भी नही हुआ…!😂😂😂😂😂
दोस्तों, पता नहीं कैसे रहे लेते लोग अपनी बीवी के बिना?
मेरे तो पड़ोसन भी मायके चली जाए तो दिल नहीं लगता है..!😂😂😂😂😂
दोस्तों हमारे देश में लोग इतने बिजी है कि,
सामने स्पीड ब्रेकर आ जाए तो ब्रेक नहीं मारेंगे,
बस पिछवाड़ा ऊंचा करके निकल जाते हैं…!😂😂😂😂😂
पंडित जी बेटी पैरों के वक्त दुल्हन से बोले-पहले तुम दायें बैठना इसके बाद बाएं बैठना,
दुल्हन बोली-ऐसा क्यों पंडित जो?
पंडित- ताकि पति को पता तो चले मुसीबत किसी भी तरफ से आ सकती है…!😂😂😂😂😂
एक बार संता की पत्नी संता से बोली: जब अक्ल बंट रही थी तब तुम कहाँ पर थे?
संता मुस्कुराते हुए बोला: मैं उस समय शादी के फेरे ले रहा था…!😂😂😂😂😂
टीचर क्लास में बोला- सदा सुखी रहो का उल्टा क्या होगा बच्चों?
पप्पू बोला- “शादीशुदा” रहो,
कसम से ये जवाब सुनकर टीचर ने पप्पू को क्लास का मॉनिटर बना दिया है…!😂😂😂😂😂
एक बार संता की पत्नी बोली- सुनो जी अगर मैं खो जाऊ तो तुम क्या करोगे?
संता बोला- मैं whatsapp पर स्टेटस डालूँगा,
पत्नी खुश होकर बोली- क्या लिखोगे?
संता- यहीं की “आई एक सिंगल एंड रेडी टू मिन्गल”,
संता का जवाब सुनकर पत्नी बेहोश…!😂😂😂😂😂
चिंटू से टीचर बोली- आज तुम फिर से लेट आये हो?
चिंटू- हाँ मेडम, वो सामने वाला बोर्ड के कारण,
टीचर- कौनसा बोर्ड?
चिंटू- वहीँ जिस पर लिखा हुआ है “आगे स्कूल है कृपया धीरे चलें”..!😂😂😂😂😂
पत्नी अपने पति से बोली- बेबी करवा चौथ के अलावा ऐसा कौनसा व्रत है जिसे रखने से पति की उम्र बढ़ती हो?
पति बोला- मौनव्रत,
पत्नी बेहोश….!😂😂😂😂😂
माँ अपने बेटा से: बेटा कमरे को बंद करके कौनसी पढाई कर रहे हो?
बेटा: माँ ऑनलाइन क्लास चल रही है,
माँ बोली: अच्छा तो फिर ये pubg वाली गोलियां कौनसी किताब में से आ रही है?😂😂😂😂😂
आप इन Short Chutkule In Hindi को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें। ताकि आपके एक शेयर की वजह से वो भी हंसे और अपने मन को खुश कर सकें।