Whatsapp very funny jokes in hindi | Part 4
हेल्लो दोस्तों, Whatsapp very funny jokes in hindi के पार्ट 4 में आपका बहुत-बहुत स्वागत है. यहाँ हम आपके लिए लेकर आएं है ऐसे मजेदार Hindi chutkule जिन्हें पढ़कर आप भी अपने परिवार व दोस्तों के साथ खुद को एंटरटेन कर सकते है.
पापा की चालाकी-
पप्पू को उसके पापा ने 10 रु. देकर कहा-
जा बाजार से मेरे लिए Gold मिनी लेकर आ,
पप्पू बोला- 3 रु. और दो पापा 10 रु. में नही आएगी,
इतने में दादी बोली- मैंने कहा था ना… चोर पकड़ा गया,
बस फिर क्या था…
पापा ने आज दौड़ा-दौड़ा कर कूटा…!
😜😜😜😜😜
बैंक में लूट-
एक बार संता और उसकी पत्नी बैंक में गये हुए थे,
तभी बैंक में कुछ डाकू घुस गये और बैंक लुटने के दौरान डाकुओं ने….
मेनेजर पर गोली चलाकर जान ले ली,
फिर एक डाकू आकर संता से बोला- तुमने कुछ देखा तो नही..?
संता बोला- मैंने तो नही देखा लेकिन मेरी पत्नी ने जरूर देखा है,
और पत्नी ये भी कह रही थी की आपका हुलिया पुलिस को भी बताएगी..!
😜😜😜😜😜
कलयुग में लोगों के अजब विचार-
कुछ लोग आजकल आपके मेसेज को देखकर तुरंत रिप्लाई इसलिए नही करते,
क्योंकि….
वो आपको ऐसा फील नही कराना चाहते की हम तुम्हारे लिए निठल्ले नही है…!
😜😜😜😜😜
पैसे कमाने का नायाब तरीका-
अगर आप भी घर बैठे पैसे कमाना चाहते है,
तो…
आप अपना घर ही बेच दो, खूब पैसे ही पैसे होंगे..!
😜😜😜😜😜
भारत vs विदेश की सोच-
अगर विदेश में कोई महिला तेज होती है तो बोलते है-
She is very talented,
और हमारे इंडिया में ऐसी ही महिलाओ को बोला जाता है-
फलाने की बहू/बेटी सबको बेच खाये ऐसी है…!
😜😜😜😜😜
लड़ाई का बहाना-
एक बार संता जूस की दुकान पर जाकर बोला-
जूस पिलाना भैया, लड़ाई होने वाली है..
जूस वाले ने एक गिलास जूस पिला दिया,
इसके बाद फिर से संता बोला- एक और पिलाना,
लड़ाई होने वाली है…
ऐसे कर-करके संता पुरे 7 गिलास जूस के गटक गया,
दुकानदार बोला- लड़ाई कब होने वाली है…?
संता बोला- जब तू मेरे से जूस के पैसे मांगेगा..!
😜😜😜😜😜
पत्नी की रिपोर्ट-
एक बार संता से उसकी पत्नी बोली-
सुनो जी अगर मैं कहीं खो जाऊ तो आप क्या करोगे..
काफी सोचने के बाद संता बोला-
मैं पुलिस में रिपोर्ट करूंगा…
पत्नी बोली- और अगर मैं फिर भी न मिली तो…
संता- तो मैं चैन से सो जाऊंगा…!
😜😜😜😜😜
जहर के पैसे-
दोस्तों बस इतने काबिल बनों की जो बोलते है जहर खाने के पैसे नही है,
उन लोगों को आप कम से कम जहर तो खरीद कर दे सको…!
😜😜😜😜😜
टाइपिंग स्पीड बढ़ाने का तरीका-
दोस्तों सोशल मीडिया के ज़माने में,
एक बार तो प्रेम जरुर कर लेना चाहिए,
चाहे वह कोई फेक आईडी ही क्यूँ न हो,
क्योंकि….
कुछ मिले या न मिले लेकिन…
टाइपिंग स्पीड तो बढ़ जाएगी कम से कम..!
😜😜😜😜😜
फौजी दामाद-
एक फौजी लड़के की सास ने अपने दामाद को ख़त लिखा-
मेरी बेटी को तन्हा छोड़ कर तुम सरहद में मौज मस्ती कर रहे हो,
शराफत से मेरी बेटी के पास आ जाओ..
कोई भी बहाना बनाकर छुट्टी ले लो लेकिन घर आओ
खत पढ़कर फौजी दामाद ने सास को एक हैण्ड ग्रेनेड बम के साथ,
ख़त भेजा जिसमे लिखा था…
प्यारी सासू माँ, अगर आप इसकी पिन खीच ले तो…
मुझे 13 दिन की छुट्टी मिल जाएगी…!
😜😜😜😜😜
आप इन Whatsapp very funny jokes in hindi को अपने परिवार व दोस्तों के साथ भी शेयर करें. ताकि आपके एक शेयर की वजह से वो भी हंसे और अपने मन को खुश कर सकें.